Menu
blogid : 13071 postid : 1323299

Hindu Rashtr; Akhand Bharat क्या भारत बनेगा हिन्दू राष्ट्र ? क्या भारत बनेगा अखंड भारत ?

D.N.Barola
D.N.Barola
  • 33 Posts
  • 1 Comment

क्या भारत बनेगा हिन्दू राष्ट्र ? क्या भारत बनेगा अखंड भारत ?
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद कल हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे पर छोटे परदे पर जम कर चर्चा हो रही थी ! अनेक हिन्दू संघठन चाहते हैं की भारत एक हिंदू राष्ट्र हो ! प्रश्न है की क्या यह सम्भव है ? क्या भारत कभी हिन्दू राष्ट्र था ? क्या भारत कभी अखंड भारत जिस कोई देश था ? चलिये इस परिकल्पना को आंकडो के परिपेक्ष मैं समझैं ! गूगल से लिए गए आंकड़ों के अनुसार
भारत की वर्तमान जनसँख्या लगभग 1,22,64,53,875 है जिसमें हिन्दू, 80.5% अर्थात 99,52,57,428 हैं ! मुसलमान 13.4 प्रतिशत अर्थात 16,56,70,181 तथा अन्य की जनसँख्या 5.3 प्रतिशत अर्थात 6,55,26,266 है ! अभी तक भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य है साथ मैं जनतंत्र भी है ! लोकतंत्र में बहुमत या आम सहमति से फैसले होते हैं ! अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हिन्दू राष्ट्र की रूप रेखा क्या होगी ? जब तक हिन्दू राष्ट्र की स्पष्ट व्याख्या नहीं होती है तब तक यह मुद्दा हवा में यदा कदा उछलता ही रहेगा ! इससे प्रेम भाव नहीं बढ़ेगा ! इसलिए सर्व प्रथम मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को हिन्दू राष्ट्र की रूप रेखा की स्पष्ट व्याख्या करनी चाहिए !
अखंड भारत !
भारत, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यानमार (बर्मा), तिब्बत , अफगानिस्तान, बंगलादेश आदि को मिलाकर अखण्ड भारत का निर्माण हो ! यह है अखण्ड भारत की परिकल्पना ! ज्ञान्तव्य हो इस परकल्पित अखण्ड भारत की कुल जनसंख्या 1,72.94,89,661 हो सकती है ! इसमैं 63% हिन्दू है ; 32% मुस्लिम हैं तथा 5% बौद्ध आदि है ! इस सम्बन्ध मैं इन सब देशों की जनसंख्या का विवरण नीचे दिये गया है ! यह आंकडे इंटरनेट से लिये गए है ! लिंक नीचे दिया गया है !
हिंदू…63%; मुस्लिम…32%; बौद्ध …5%
क्या इससे हिंदू समाज को फायदा होगा ? क्या राम राज्य का सपना साकार करने का यह एक मार्ग हो सकता है ? क्या यह संभव है ? क्या कभी अखंड भारत जैसा कोई देश था भी ? क्या अखंड भारत की बात कर हम भारत को एक विस्तारवादी देश के रूप मैं तो प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं ? क्या चीन के अंतर्गत है ! क्या चीन तिब्बत को अखंड भारत में शामिल होने की सहमती देगा ? क्या पाकिस्तान, बंगलादेश, अफगानिस्तान प्रस्तावित अखंड भारत में सम्मिलित होना चाहेंगे ? क्या हमैं इनका समर्थन करना चाहिये ? यह आप पर निर्भर है की स्वयं सोचैं कि क्या यह सम्भव है ? इसलिए आवश्यकीय है अखंड भारत की परिकल्पना स्पष्ट करने हेतु कार्य किया जाय ! हमें इस कार्य से यस मिले अपयस नहीं ! यही मेरी कामना है !
संभावित अखंड भारत की जनसंख्या के आंकड़े अध्ययन हेतु प्रस्तुत हैं !
India…………………………..1,06,55,94,600……… ( 1,24,77,70,000(-) 18,21,75,400 Muslims)
Nepal…………………….. 2,64,94,504………….. 1,09,20,89,104….. Hindu Population
Indian Muslims ………………18,21,75,400
Afghanistan…………………….. 2,60,23,100
Pakistan………………………….18,80,20,000
Bangladesh……………..15,67,71,000…………….. 55,29,89,500……Muslim Population.
Burma (Mynamar)……….6,03,80,000
Sri Lanka………………….2,02,77,597
Bhutan ……………………….7,50,460
Tibet………………………. 30,03,000 ………………….8,44,11,057…… Bauddh
Grand Total : 1,72.94,89,661…………Total population of perceived Akhand Bharat

http://en.wikipedia.org/wiki/List_of_countries_by_population
https://facebook.com/pages/Akhand-bharat/474677672667702

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply